पीएम स्वनिधि योजना के संबंध में महापौर ऋषिकेश की अध्यक्षता में समस्त बैंकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती )19 नवम्‍बर 2025
पी0एम0 स्वनिधि योजना के अन्तर्गत दिनांक – 03.11.2025 से 02 दिसम्बर 2025 तक स्वनिधि संकल्प अभियान के सम्‍बन्‍ध में नगर निगम ऋषिकेश में महापौर शम्भू पासवान जी की अध्यक्षता में समस्त बैंकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में अभियान के तहत सभी पात्र फेरी व्यवसायियों को ससमय ऋण से लाभान्वित किये जाने हेतु बैंकों को निर्देशित किया गया । बैठक में उपस्थित समस्त बैंकों के प्रतिनिधियों को बैंक द्वारा लौटाए गये आवेदन, वैडरों को डिजिटली के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया । उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे सभी आवेदन सत्यापन और आवश्यक सुधार के बाद तुरंत बैंको को भेजे जाएं, जिससे किसी भी वेंडर का आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रहे । साथ ही बैंक स्तर पर लंबित पडे आवेदनों का शीघ्रातिशीघ निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । बैठक में सिटी मिशन मैनेजर श्री वरून मल्होत्रा द्वारा निदेशालय स्तर से प्राप्त नये लक्ष्य के बारे में बताते हुए बैंकों को योजना के प्रचार- प्रसार को करने हेतु कहा गया। बैठक में नगर आयुक्त  गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, प्रियंका कुकरेती आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!