ब्रेकिंग

स्वच्छता में नगर पालिका मुनि की रेती ने उत्तराखंड में जनसंख्या के आधार पर हासिल किया पहला स्थान, प्रदेशभर में चौथी रैंक



मुनि की रेती, 15 नवंबर नगर पालिका परिषद मुनि की रेती की अध्यक्ष नीलम बिजलवान ने नगर पालिका कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका की उपलब्धियों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जनसंख्या के आधार पर स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका मुनि की रेती ने उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, नगर पालिकाओं में  स्वच्छता के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को मिलाकर पूरे उत्तराखंड में स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका मुनि की रेती ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि पर अध्यक्ष नीलम बिजलवान ने नगर पालिका के समस्त पर्यावरण मित्रों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही क्षेत्र की समस्त जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के इस मुकाम तक पहुंचने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नगर पालिका आगे भी स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष ने चीनी गोदाम से ढालवाला तक क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखी गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़क निर्माण का शासनादेश जारी हो गया है। शासनादेश जारी होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608