ब्रेकिंग

महापौर शंभू पासवान ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 20 मार्च मुनि की रेती के शीशम झाड़ी स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आज एक आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक भेंट का अवसर प्राप्त हुआ, जहाँ आध्यात्मिक गुरु  श्री श्री रविशंकर जी से ससम्मान मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री श्री रविशंकर  ने जीवन में सकारात्मक सोच, सेवा भाव एवं आध्यात्मिकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

भेंट के दौरान क्षेत्र एवं समाज के विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरणा प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने भी गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया और इस दिव्य अवसर को अपने जीवन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

अंत में, गुरुदेव के मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प को दोहराया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!