उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न ध्रुव मुंज्याल अध्यक्ष तथा भूपाल सिंह चौपाल बने सचिव



‎टिहरी 01 अक्टूबर, उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन की चुनावी बैठक हल्द्वानी में सम्पन्न हुई, जिसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में ध्रुव मुंज्याल को अध्यक्ष तथा भूपाल सिंह चौपाल को सचिव निर्वाचित किया गया।

चुनावी प्रक्रिया के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव एवं वर्तमान में फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव तथा उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव राजीव मेहता भी उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में सम्पन्न चुनावी प्रक्रिया ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।

‎उन्होंने बताया कि चुनाव में टिहरी हॉकी एसोसिएशन के सचिव सनंत कुमार को उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन का कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। राज्य कार्यकारिणी में टिहरी की भागीदारी को जिले में हॉकी के बढ़ते प्रभाव और निरंतर हो रही खेल गतिविधियों के रूप में देखा जा रहा है।

टिहरी  खेल अधिकारी दीपक रावत ने हर्ष व्यक्त किया उन्होंने कहा  ‎सनंत कुमार के कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने से टिहरी के हॉकी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों को प्रोत्साहन मिलेगा राज्य कार्यकारिणी में जिले की मजबूत भागीदारी से टिहरी में हॉकी के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

‎

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!