ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में पुष्पा बडेरा विद्यालय के छात्रों का दबदबा छह छात्रों का चयन,



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती)  मुनि की रेती 8 अगस्त मुख्यमंत्री उदयीमान एवं प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना में पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ढालवाला ऋषिकेश के छह छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाया है। छात्रों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना के अंडर-14 आयु वर्ग में विद्यालय के छात्र अमन नेगी, मधुर एवं आदेश रावत का चयन हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के ओवर-14 आयु वर्ग में आदित्य कुड़ियल, नितिन कलूड़ा एवं सागर ने चयन हासिल किया है।

प्रतियोगिता में चयन के लिए छात्रों ने कड़ी मेहनत और संघर्ष किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को जिला एवं राज्य स्तरीय उत्तराखंड प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि ये प्रतिभावान खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!