ब्रेकिंग

आरसेटी नई टिहरी में 6 दिवसीय वित्तीय समावेशन (एफएल-सीआरपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती)  टिहरी 17 जुलाई  आरसेटी के निदेशक दीपक कोठियाल ने बताया कि एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), नई टिहरी के तत्वाधान में 6 दिवसीय वित्तीय समावेशन (एफएल-सीआरपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 14 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के स्वयं सहायता समूहों की 32 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा हैं। छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। इसमें स्मार्ट बचत, परिपक्वतापूर्ण ऋण प्रबंधन, बुद्धिमत्तापूर्ण व्यय, सामाजिक सुरक्षा, बीमा, निवेश तथा अन्य वित्तीय सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षित वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (एफएल-सीआरपी) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को वित्तीय साक्षरता सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे स्वयं सहायता समूहों की कार्यक्षमता एवं वित्तीय प्रबंधन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्राम स्तर पर वित्तीय जागरूकता का व्यापक प्रसार होगा।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए प्राप्त जानकारी का अधिकाधिक लाभ उठाने को कहा। वहीं आरसेटी निदेशक दीपक कोठियाल ने प्रशिक्षणार्थियों से प्राप्त अनुभव को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के अलावा ग्रामीण वित्त समन्वयक चन्द्रप्रकाश डंगवाल, आरसेटी संकाय संजीव नेगी, राधा सहित संस्थान के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं समूह की प्रतिभागी महिलाएं उपस्थित रहीं ।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!