एसडीआरएफ टीम द्वारा 140 एचपी बोट के माध्यम से टिहरी झील से 30 लोगों को सुरक्षित निकाला गया



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) टिहरी 3 मई, जनपद टिहरी गढ़वाल में कल दिनांक 02 मई 2026 को सायं लगभग 7:20 बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण टिहरी झील में स्थित एक फ्लोटिंग हट के एक्सल ज्वाइंट का एक हिस्सा खुल जाने से फ्लोटिंग हट अस्थिर होकर हिलने लगी। उस समय फ्लोटिंग हट में लगभग 30 लोग मौजूद थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बचाव एवं सुरक्षा कार्य हेतु एसडीआरएफ, कोटी कॉलोनी की टीम को मौके पर भेजा गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी 140 एचपी बोट के माध्यम से 22 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि टाडा यूनियन की बोट से 15 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इनमें फ्लोटिंग हट का स्टाफ भी शामिल था।

बचाए गए कुल 30 व्यक्तियों में से 22 लोगों (11 पुरुष एवं 11 महिला) को लेक व्यू होटल में तथा शेष 8 लोगों (05 पुरुष एवं 03 महिला) को इको हट में सुरक्षित ठहराया गया।

इस पूरे बचाव अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है। सभी लोग पूर्णतः सुरक्षित हैं।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!