

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) ऋषिकेश 17 जुलाई विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और वृक्षारोपण इसके लिए सबसे प्रभावी माध्यम है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी बनते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में प्रकृति संरक्षण को प्राथमिकता दें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, रायवाला मंडल मंत्री मनोज डंगवाल, भाजपा कार्यकर्ता सुमित सेठी, पूर्व पार्षद शिवकुमार गौतम, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कमला नेगी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

