किड्ज़ी ऋषिकेश में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का सफल आयोजन



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती)  किड्ज़ी स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 3 से 7 वर्ष तक के नन्हे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने अद्भुत मॉडल, कला कृतियाँ एवं प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बच्चों ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गए विज्ञान मॉडल और कला कार्यों ने सभी को प्रभावित किया। नन्हे विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति को देखकर यह स्पष्ट हुआ कि वे भविष्य के वैज्ञानिक और कलाकार बनने की क्षमता रखते हैं।

इस अवसर पर अभिभावक भी विद्यालय में उपस्थित रहे और अपने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वे इस सुंदर शैक्षिक यात्रा के साक्षी बने और बच्चों के प्रयासों की सराहना की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा कोठारी ने सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों के समर्पण और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही यह प्रदर्शनी सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और गर्व के वातावरण में हुआ.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!