ऋषिकेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के अभियान में तीन अभियुक्त गिरफ्तार



ऋषिकेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के पुराने रेलवे स्टेशन, डाकघर आईडीपीएल एवं परशुराम चौक से 172 ट्रेटा पैक अवैध शराब व 01 छोटा हाथी वाहन सहित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत।

जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश द्वारा क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक/गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 15.09.2026 को पुलिस टीमों द्वारा चैकिग के दौरान थाना क्षेत्र के पुराने रेलवे स्टेशन गेट, डाकघर आईडीपीएल के सामने एवं परशुराम चौक ऋषिकेश से (1) रोबिन कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी 134 अवधूत मार्ग वाल्मिकी नगर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 27 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। (2) सौरब पुत्र रमेश कुमार निवासी तुलसी विहार कालोनी हनुमान मन्दिर के पास श्यामपुर ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 35 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। (3) भोले पुत्र सुरेश निवासी गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी परशुराम चौक थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 29 वर्ष के कब्जे से 110 ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया तथा शराब के परिवहन में प्रयुक्त टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन संख्या UK14CA-2855 को कब्जे में लिया गया। अभियुक्तगण (1) रोबिन कुमार उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-460/2026 धारा 60(1) आब0 अधि0 (2) सौरब उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-461/2026 धारा 60(1) आब0 अधि0 (3) भोले उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-462/2026 धारा 60(1)/72 आब0 अधि0 के अभियोग पंजीकृत किये गये। ऋषिकेश पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियुक्तगणो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।
********
बरामद माल
(1) अभियुक्त रोबिन कुमार के कब्जे से 27 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद।

(2) अभियुक्त सौरब के कब्जे से 35 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद।
(3) अभियुक्त भोले के कब्जे से 110 ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब बरामद।
(4) टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन संख्या UK14CA-2855 बरामद।

गिरफ्तार/नामजद अभियुक्त
1- रोबिन कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी 134 अवधूत मार्ग वाल्मिकी नगर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष।
2- सौरब पुत्र रमेश कुमार निवासी तुलसी विहार कालोनी हनुमान मन्दिर के पास श्यामपुर ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष।
3- भोले पुत्र सुरेश निवासी गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी परशुराम चौक थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 29 वर्ष।
पुलिस टीम

1- का0 1733 मिथिलेश प्रसाद
2- का0 189 हिमांशु कुमार
3- का0 1009 सौरभ चौहान
4- का0 158 प्रदीप कुमार
5- का0 768 दिनेश कामली
6- का0 192 अंकुल कुमार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!