ब्रेकिंग

रायवाला में भव्य होली मिलन समारोह, संतों व जनप्रतिनिधियों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) रायवाला, 2 मार्च  बाबुल पैराडाइज विवाह स्थल, प्रतीक नगर रायवाला में सोमवार को होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेश्वरी  ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं एवं महिलाओं की भारी उपस्थिति रही। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी रसिक महाराज, अध्यक्ष सनातन धर्म विकास परिषद, उत्तर प्रदेश रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें रंगों की तरह अपने जीवन में भी विविधता और एकता को अपनाना चाहिए तथा युवाओं से सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी मतभेदों को समाप्त कर भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन क्षेत्र की सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं।

समारोह की शुरुआत अतिथियों के माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत से हुई। इसके पश्चात स्थानीय कलाकारों एवं युवाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें लोकगीत, होली गीत एवं सांस्कृतिक नृत्य शामिल रहे। उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेलकर एवं अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का सफल आयोजन व्यापार सभा रायवाला एवं युवक मंगल दल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा के महामण्लेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, श्री महन्त दर्शन भारती, स्वामी केशव स्वरूप जी, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, नगर पालिका मुनि की रेती की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, भाजपा नेत्री पूर्व मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता ममगांई, कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला, समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण, एडवोकेट रमाबल्लभ भट्ट, ग्राम प्रधान गौहरीमाफी ज्योति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान खांड गांव सविता नेगी, पूर्व प्रधान शोभा रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पा ध्यानी , एडवोकेट रमाबल्लभ भट्ट, व्यापार सभा अध्यक्ष विवेक रावत, युवक मंगल दल अध्यक्ष रवि कुकरेती, करन नेगी , उत्तराखंड आंदोलनकारी सीताराम रणाकोटी, एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!