जिला अस्पताल बौराड़ी में ‘HPV टीकाकरण’ का विशेष अभियान शुरू; 14 वर्ष की बालिकाओं को दिया जाएगा सुरक्षा कवच



दिनांक 28 फरवरी

जिला अस्पताल बौराड़ी में ‘HPV टीकाकरण’ का विशेष अभियान शुरू; 14 वर्ष की बालिकाओं को दिया जाएगा सुरक्षा कवच”

जनपद टिहरी गढ़वाल की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज जिला चिकित्सालय बौराड़ी में ‘ह्यूमन पैपिलोमा वायरस’ (HPV) वैक्सीन का भव्य उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल द्वारा किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान में निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।

टीकाकरण के लिए विशिष्ट पात्रता:

इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने आयु सीमा को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान चरण में केवल वही बालिकाएं इस वैक्सीन की पात्र होंगी:

जिनकी आयु पूर्ण 14 वर्ष हो चुकी है और जिनकी आयु 15 वर्ष पूर्ण हुए अभी 90 दिन तक हुए हों।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 श्याम विजय ने उद्घाटन के दौरान बताया कि यह आयु वर्ग वैज्ञानिक रूप से इस वैक्सीन के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। जिला अस्पताल बौराड़ी सहित सभी ब्लॉक के मुख्यालयों में आगामी 90 दिन तक लगाया जाएगा ।

विशेषज्ञों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 वर्ष की आयु में दी गई यह वैक्सीन भविष्य में कैंसर की संभावना को 95% तक कम कर देती है। टीकाकरण हेतु अभिभावकों को बालिका का आयु प्रमाण पत्र (आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र) साथ लाना अनिवार्य है ताकि पात्रता की जांच की जा सके।

निशुल्क सुविधा: स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यह टीका जनपद में जिला चिकित्सालय सहित समस्त ब्लाक मुख्यालयों में निशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 श्याम विजय ने जनपद के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 वर्ष की बेटियों को इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण कराएं। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. बृजेष डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित राय, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी सीपी भट्ट, वीसीसीएम गिरीष डबराल, सरोजनी, एचवी सुधा पाण्डेय, एएनएम संगीता चैहान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे ।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!