आरसीएमएस पोर्टल के यूआरसीएमएस में माइग्रेशन के कारण 07 मार्च तक संबंधित कार्य रहेंगे स्थगित



 

आरसीएमएस पोर्टल के यूआरसीएमएस में माइग्रेशन के कारण 07 मार्च तक संबंधित कार्य रहेंगे स्थगित

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) पौड़ी 25 फरवरी
कार्यालय आयुक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि
वर्तमान में प्रचलित आरसीएमएस (RCMS) पोर्टल को यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (URCMS) पोर्टल में दिनांक 26 फरवरी, 2026 से 07 मार्च, 2026 तक माइग्रेट किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि उक्त अवधि के दौरान आरसीएमएस पोर्टल से संचालित होने वाले समस्त कार्य अस्थायी रूप से स्थगित/बाधित रहेंगे। इस संबंध में जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि राशन कार्ड से संबंधित सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य दिनांक 07 मार्च, 2026 तक प्रभावित रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!