

दिनांक 26 फरवरी, 2026
नई टिहरी में सतत विकास लक्ष्य एवं पीएम गतिशक्ति पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित”
एसडीजी 2024-25 में जनपद ने चौथा स्थान प्राप्त किया, दो स्थान की हुई प्रगति”
विजन 2047 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभागों को दी गई विस्तृत जानकारी”
जनपद टिहरी गढ़वाल के मुख्यालय स्थित विकास भवन में कल बुधवार, सतत् विकास लक्ष्य (S.D.G.), पी०एम०गतिशक्ति एवं विजन 2047 के प्रभावी कियान्वयन हेतु अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के माध्यम से ‘एक दिवसीय कार्यशाला’ आहूत की गयी।
उपरोक्त कार्यशाला में सी०पी०पी०जी० नियोजन विभाग से शैलेन्द्र कुमार, एस०डी०जी० विशेषज्ञ द्वारा सत्त विकास लक्ष्यों के विषय में विस्तार से पी०पी०टी० एवं पोर्टल के माध्यम से जानकारी दी गयी एवं जनपद के विभिन्न विभागों की सत्त विकास लक्ष्य के प्रगति के विषय में अवगत कराया गया।
एस० डी०जी० 2024-25 में जनपद ने पिछले वर्ष की तुलना में 02 स्थान की प्रगति कर चौथा स्थान प्राप्त किया है। कुछ विभागों द्वारा काफी अच्छा कार्य किया गया है, जिससे जनपद की रैंकिग में सुधार आया है। पी०एम० गतिशक्ति विशेषज्ञ ऐश्वर्या अवनीश द्वारा बताया गया कि विभाग किस प्रकार अपनी विभागीय योजनाओं को पी०एम० गतिशक्ति पोर्टल पर अपलोड कर निरन्तर निगरानी रख सकते है, साथ ही उक्त पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी सूचनाओं को साझा करें, ताकि योजनाओ का कियान्वयन कम समयवाधि मे ही पूर्ण किया जा सके।
इस कार्यशाला मे जनपद के सभी विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला सूचना अधिकारी टिहरी गढ़वाल।

