नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने रामझूला में छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला आयोजित की



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 25 फरवरी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने शिवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामझूला में छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला आयोजित की। जिसमें छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कचरा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया।
पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के तहत मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती और सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में बुधवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम शिवानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामझूला पहुंची। यहां निकाय टीम ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कचरा पृथक्करण की जानकारी दी। साथ ही घरों में उपयोग होने वाले नीले व हरे डस्टबीन के उपयोग के बारे में बताया व प्लास्टिक मुक्त जीवन, स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में प्रेरित करते हुए स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।। इसके बाद निकाय टीम ने क्विज प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्तर दिए।
मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, प्रधानाध्यापिका रजनी ममगाईं, जयवीर सिंह नेगी, रोशनलाल, सुनीता पाल, कसरी असवाल आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!