

दिनांक 07 फरवरी, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, अब नगर क्षेत्र में भी सुनी जाएगी समस्याएं, होगा निदान
“नई टिहरी नगर पालिका में हुआ, जन जन की सरकार शिविर का आयोजन”
उत्तराखण्ड राज्य सरकार के निर्देश में प्रदेश भर की सभी न्याय पंचायत स्तर पर ‘जन जन की सरकार–जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के सफलता के बाद अब नगर पालिका नगर/ नगर पंचायत क्षेत्रों की समस्याओं के निदान करने हेतु ‘जन जन की सरकार जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किये जा रहे है।
इसी क्रम में आज नगर पालिका परिषद का दूसरा कैंप टिहरी के नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया। शिविर में उप–जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल स्नेहिल कुंवर, स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, नगर पालिका परिषद टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल लगाये गये और कुल 400 के लगभग लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मौके पर प्राप्त 9 शिकायतों में से एक का निस्तारण मौके पर किया गया, एवं 30 लोगों को सरकारी की योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

