77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा 26 जनवरी, को जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में ध्वजारोहण किया गया



दिनांक: 26 जनवरी, 2026

“जिलाधिकारी टिहरी ने किया ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश”

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा 26 जनवरी, 2026 को जिला कलेक्ट्रेट परिसर नई टिहरी में ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को संविधान के अनुरूप चलने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज विश्व के परिपेक्ष में हम देख सकते हैं कि हमारा संविधान कितना मजबूत है और हम पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। उन्होंने सभी को ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा संविधान की संप्रभुत्व को बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्कूल बच्चों द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, अध्यापक एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!