ब्रेकिंग

निवृत्त राजकीय सेवा पेंशनर्स संगठन उत्तराखण्ड के पेंशनर्स के धरना प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष के साथ सफल वार्ता हुई



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 17 मार्च निवृत्त राजकीयसेवा पेंशनर्स संगठन उत्तराखण्ड के आह्वान पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण आई.टी.पार्क देहरादून के परिसर के बाहर प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कृषाली के नेतृत्व में गोल्डन कार्ड की समस्याओं के समाधान हेतु धरना- प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रदेश की समस्त शाखाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष कृषाली ने कहा कि पिछले सात महीनों से पेंशनर्स केबिलों का भुगतान नहीं हो पाया है।पेंशनर्स केधरना-प्रदर्शन के बाद राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ संगठन की वार्ता हुई। इस दौरान पेंशनर्स की मांगों के समाधान के लिए कई कदम उठाने का निर्णय लिया गया।बाद में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी आन्दोलन कर रहे पेंशनर्स के बीच आये और उन्होंने आश्वासन दिया कि हर तीन महीने में पेंशनर्स संगठन के साथ वार्ता की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योजना के तहत इलाज सुनिश्चित किया जाएगा और बजट की समस्या के सन्दर्भ में शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।धरना-प्रदर्शन में प्रदेश मुख्य संरक्षक आर.एस.परिहार, संरक्षक कुसुम लता शर्मा,महा सचिव चन्द्र प्रकाश,कोषाध्यक्ष मोहनसिंह रावत,सरदार रोशन सिंह,वाचस्पति रयाल,आर.एस. विरोरिया,जबर सिंह पंवार, जगदीश प्रसाद रतूडी,गुरूप्रसाद बिजल्वाण,हृदय राम सेमवाल, चन्द्रमोहन उनियाल,शूरवीरसिंह असवाल, शूरवीर सिंह चौहान, भगवतीप्रसाद उनियाल,धर्मसिंह कृषाली,सोहनसिंह नेगी,चण्डी प्रसाद डबराल,जगमोहनसिंह चौहान,धर्मसिंह चौहान,रघुवीर सिंह भण्डारी, के.सी. जोशी, सरदार सिंह हनुमंती,कान्ता प्रसाद जोशी,सब्बलसिंह राणा,खुशीराम कुकरेती, जबरचन्द कुमाई, लीलाधर मठपाल, शोभा पाण्डेय,पार्वती जोशी,विनय गुरंग,उमा डियूंडी, चन्द्रा उनियाल,लक्ष्मी बिष्ट, मदिराज सिंह,अमरसिंह खुरच्याल,कृष्ण दत्त,विनोद कुमार चौहान,लाभ सिंह डोगरा आदि सैकडों पेंशनर्स ने धरना-प्रदर्शन में सम्बोधित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!