स्वामी रसिक महाराज एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र रावत पहुंचे जौलीग्रांट अस्पताल, वार्ड में भर्ती डॉ मोहित बाबा का जाना हालचाल



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 17 जनवरी  पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत और उत्तर प्रदेश सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त स्वामी रसिक महाराज ने जौलीग्रांट मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती आध्यात्मिक गुरु डॉ मोहित बाबा से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।
पूर्व मुख्यमंत्री ने डॉ मोहित बाबा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार धर्मगुरुओं के योगदान को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखती है और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मोहित बाबा के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे और समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर साध्वी देवेश्वरी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, अस्पताल प्रशासन एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!