वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश से ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ 



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 02 जुलाई  ऋषिकेश  वीरभद्र महादेव मंदिर परिसर से ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून के लिए निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ  स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनि  के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह बस प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं गुरुवार को प्रातः 8:30 बजे वीरभद्र मंदिर से क्षेत्र की जनता को लेकर ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, देहरादून जाएगी, जहाँ ओ.पी.डी. में मरीजों का पूर्णतः निःशुल्क उपचार किया जाएगा।

क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य लाभ और चिकित्सा क्षेत्र में प्रसार हेतु इस योजना की शुरुआत की गई है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनि जी ने कहा”सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। ग्राफिग एरा हॉस्पिटल द्वारा शुरू की गई यह बस सेवा देवभूमि की जनता के लिए वरदान सिद्ध होगी। निःशुल्क उपचार भगवान का ही रूप है। मंदिर से अस्पताल तक की यह यात्रा, आस्था से आरोग्य तक की यात्रा है। मैं अस्पताल प्रबंधन और सभी सहयोगियों को इस पुनीत कार्य हेतु आशीर्वाद देता हूँ।”

रघुवीर गिरी जी महाराज, प्रबंधक – वीरभद्र महादेव मंदिर: ने कहा

“महादेव के आंगन से जनसेवा का यह कार्य प्रारंभ होना हमारे लिए गौरव का विषय है। मंदिर परिसर से बस का संचालन होने से क्षेत्र के बुजुर्गों, माताओं-बहनों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्राफिग एरा हॉस्पिटल का यह प्रयास नर सेवा ही नारायण सेवा का सच्चा उदाहरण है। मंदिर समिति इस सेवा में पूर्ण सहयोग देगी।”

शंभू पासवान , महापौर – नगर निगम ऋषिकेश ने कहा

ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र की जनता के लिए यह बस सेवा स्वास्थ्य सुविधा की दिशा में बड़ा कदम है। सोमवार और गुरुवार को नियमित बस संचालन से जरूरतमंदों को देहरादून जाकर इलाज कराने में आसानी होगी। मैं ग्राफिग एरा हॉस्पिटल का आभार व्यक्त करता हूँ और नगर निगम की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूँ।”

प्रतीक कालिया, जिला महामंत्री भाजपा  ने कहा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हमारी पार्टी का मूल मंत्र है। ग्राफिग एरा हॉस्पिटल की यह पहल प्रधानमंत्री के ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प को मजबूती देती है। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की जनता को निःशुल्क OPD सुविधा मिलना सराहनीय है। सभी युवा मिलकर इस जनहितकारी सेवा को घर-घर तक पहुँचाने में सहयोग करेगा।”

इस अवसर पर लायंस क्लब से नरेंद्र चौहान, साकेत उनियाल, मोहन सिंह बिष्ट, प्रोफेसर बी एस बिष्ट, डॉ सुभाषु सिंह, कुलदीप सिंह, जुगल रेसले, गौरव उनियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!