चार दिवसीय राम महोत्सव का पुष्कर मंदिर रोड ऋषिकेश मे शुभारंभ.



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) दिनांक 18 जनवरी  पुष्कर मंदिर रोड़ के समस्त व्यापारी गण एवं पल्लेदार संघ की ओर से चार दिवसीय श्री राम महोत्सव का आज शुभारंभ हुआ जिसमें भगवान श्री राम परिवार का हनुमान जी सहित विधिवत् पूजन किया गया
महोत्सव की आज मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मुनि की
रेती ढालवाला की अध्यक्षा  नीलम बिजलवाण थी उन्होंने कहा कि राम हमारे आराध्य हैं और उनके जीवन से हमें नीति, धर्म, राम राज्य की स्थापना का आदर्श ग्रहण करना चाहिए
उन्होंने इस आयोजन के लिए व्यापारी संगठन एवं पल्लेदार संघ का भी धन्यवाद किया
महोत्सव के आयोजन में
मधुसूदन अग्रवाल, प्रवीण कुमार एवं यश कालरा ने बताया कि यह महोत्सव चार दिन तक चलेगा जिसमें सुंदरकांड ,भजन संध्या, और 22 तारीख को विशाल भंडारा समस्त नगर वासियों के लिए आयोजित किया जाएगा श्री यश कालरा ने बताया कि 22 जनवरी शाम 6:00 बजे आरती रंग उत्सव फूलों की होली एवं अयोध्या में भव्य महोत्सव के रूप में आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा गया है महोत्सव में पूजन एवं संचालन आचार्य रामकृष्ण पोखरियाल एवं पं0 शुभम बहुगुणा ने किया।
इस अवसर पर विपिन शेट्टी, सामाजिक कार्यकर्ता  मदन शर्मा मद्दी भाई, अनिल कोहली ,राजीव मोहन  राधे साहनी, अग्रवाल और यश कालर मधुसूदन अग्रवाल राजेश मौर्य रतन गोयल आदि ने सहयोग किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!