ब्रेकिंग

पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के सुपुत्र अजय प्रताप सिंह हृषिकेश नारायण भरत भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे



ऋषिकेश 11 नवंबर हृषिकेश नारायण भरत भगवान के दर्शन करने पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के सुपुत्र अजय प्रताप सिंह श्री भरत मंदिर पहुंचकर श्री भरत मंदिर संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने वेद मंत्रों पुष्प वर्षा के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया

अजय प्रताप सिंह एवं श्रीसुख पीठ के जम्मू महंत प्रभाकर महाराज का भरत मंदिर में भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया भारत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए मंदिर परिसर में उन्हें उत्तरीय एवं पुष्प हार पहनाकर उन्हें भरत जी महाराज का स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप दिया गया

इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के सुपुत्र अजय प्रताप सिंह ने कहा कि भरत भगवान हृषिकेश नारायण के दर्शन करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ कभी मेरे पिता श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह भी भगवान के दर्शन करने आए थे मुझे लगता है कि मैं आज चारों धामों के दर्शन कर लिए यह मेरे पूर्व जन्म के आशीर्वाद मुझे मिल गया

उन्होंने महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज को बधाई देते हुए कहा कि इस पुराणिक धरोहर जीवित रखते हुए आज की युवाओं को प्रेरणा देने का आप कार्य कर रहे हैं हमारी संस्कृति हमारी विरासत हमारी सभ्यता यह दर्शाती है कि हम युगो युगो से सनातन संस्कृति को हमारे संस्कार हमें मार्गदर्शन दिखाते रहे हैं उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित पातालेश्वर महादेव भद्रकाली मंदिर एवं पौराणिक वट वृक्ष के साथ म्यूज़ियम में रखी हुई पांचवी ईसवी की शिलालेख के भी दर्शन कीऐ

इस अवसर पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज महंत प्रभाकर महाराज वरुण शर्मा महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज दिवाकर पांडे रवि देव पांडे दीपक भारद्वाज आदि थे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608