ब्रेकिंग

योगनगरी ऋषिकेश में सीएम धामी ने किया रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण, 36 करोड़ की सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास



ऋषिकेश 10 नवंबर योगनगरी ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपद के नौ नगर निकायों में रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं देहरादून जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निकायों को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शहरी क्षेत्रों में बेहतर सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था, पार्कों के विकास तथा आधुनिक प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से भी शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक नगर निकाय में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और शहर विकास के साथ-साथ स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण की नई मिसाल बनें।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर शंभू पासवान, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल तथा राज्य मंत्री चारु माथुर कोठारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608