ब्रेकिंग

राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में खेलो इंडिया सेंटर मुनि की रेती के तीन खिलाड़ियों का चयन



 

ऋषिकेश 11 नवंबर  खेलो इंडिया सेंटर पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीन होनहार खो-खो खिलाड़ियों अंकिता, बबली एवं प्रियांशु ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर 45वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम में स्थान बनाया है। गुजरात में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीनों खिलाड़ी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तीनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना उनकी निरंतर मेहनत, खेल के प्रति समर्पण और नियमित प्रशिक्षण का परिणाम है। इस सफलता से खेलो इंडिया सेंटर ऋषिकेश सहित टिहरी जनपद और पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।

खेलो इंडिया सेंटर पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम मुनि की रेती में खिलाड़ियों को निरंतर बेहतर प्रशिक्षण देकर उनकी खेल प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र से तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना यहां संचालित प्रशिक्षण व्यवस्था और खिलाड़ियों की मेहनत को दर्शाता है। यह उपलब्धि केंद्र में अभ्यास कर रहे अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी दीपक रावत एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड के लिए गौरव हासिल करेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608