नेपाल त्रासदी के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ऋषिकेश में हवन-यज्ञ



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 7 सितंबर नेपाल में आई भीषण त्रासदी में मृत लोगों की आत्मा की शांति एवं लापता लोगों की सकुशलता की कामना को लेकर ऋषिकेश विधानसभा के आईडीपीएल क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेपाली समाज की ओर से शांति पाठ एवं हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नेपाल में आई भीषण आपदा पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत सरकार और देश की जनता नेपाल के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं मजबूती से खड़ी है।

डॉ. अग्रवाल ने केंद्र की मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा आपदा की इस घड़ी में नेपाल को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। विभिन्न माध्यमों से कई चरणों में नेपाल को आवश्यक आपदा राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत सदैव अपने पड़ोसी एवं मित्र राष्ट्र नेपाल के साथ सहयोग और सहायता के लिए तत्पर रहा है।

उन्होंने कहा कि हजारों लोगों की मृत्यु तथा बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की इस दुखद घटना के बाद नेपाल सरकार द्वारा राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सभी नेपाल के शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा प्रभावित परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मानवता सबसे बड़ा धर्म है। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक संबंध हैं। ऐसे कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना हमारी साझा मानवीय एवं सांस्कृतिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हवन-यज्ञ एवं शांति पाठ के माध्यम से नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा लापता लोगों की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, अरविंद चौधरी, माया घले, सुंदरी कंडवाल, शिवकुमार गौतम, राजपाल ठाकुर, प्रताप राणा, रमेश चंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नेपाली समाज के लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!