गंगा की स्वच्छता एवं समिति के वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाए जाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया



 

 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 14 मार्च गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति नें गंगा स्वच्छता, सदस्यता अभियान व समिति के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के आयोजन हेतु की चर्चा. मुनि की रेती गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति ने समिति के विस्तारीतकरण हेतु सदस्यता अभियान चलाने,गंगा की स्वच्छता एवं समिति के वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाए जाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया इस अवसर पर समिति क़ी क्षेत्र के कई प्रबुद्ध जनों ने सदस्यता ग्रहण की तथा समिति के सचिव महंत रवि प्रपन्नाचार्य नें सभी नये सदस्यों आचार्य नवीन जोशी, अचार्य सुशील नौटियाल, बुद्धि राम शर्मा, जगदीश उनियाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया. समिति के अध्यक्ष दिनेश डबराल ने बताया की समिति द्वारा समय-समय पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा तथा समिति जन-जन तक गंगा स्वच्छता का संदेश पहुंचाने हेतु सदस्यों को जोड़कर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी जिससे कि आम जनमानुष गंगा की स्वच्छता एवं निर्मलता में भागीदार बना रहे. समिति द्वारा मनोज मलासी को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया तथा बैठक का संचालन आचार्य राम कृष्ण पोखरियाल नें किया बैठक मे अशोक क्रेजी, सतेन्द्र चौहान, धनीराम बिंजोला,सोनू ठाकुर आदि उपस्थित थे.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!