नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला का आयोजन किया गया।



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाल बहादुर शास्त्री -ढालवाला में छात्र-छात्राओं के साथ “स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पाठशाला” का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य बिंदु

स्वच्छता जागरूकता – विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में बताया गया।

कचरा पृथक्करण – गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की सही विधि समझाई गई।

प्लास्टिक मुक्त जीवन – सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कपड़े या जूट के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

स्वच्छ जीवनशैली – व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सामुदायिक स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य:

बच्चों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक व्यवहार विकसित करना।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना।

स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागिता।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!