ब्रेकिंग

कपिल वाटिका, कनखल संत ब्रह्मऋषि जगतगुरु कुमार स्वामी द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया



 

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) हरिद्वार 13 जुलाई  ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को आज कपिल वाटिका, कनखल (हरिद्वार) में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में  संत ब्रह्मऋषि जगतगुरु  कुमार स्वामी  द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया एवं उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने संत समाज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि संतों की दिव्य वाणी एवं उनके मार्गदर्शन से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज सेवा का भाव और अधिक सुदृढ़ होता है। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करता है तथा हमें जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

डॉ. अग्रवाल ने  संत कुमार स्वामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद उन्हें समाज और प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित संतजनों एवं श्रद्धालुओं ने भी इस अवसर को आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायक बताया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!