

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) मुनि की रेती 28 जुलाई कावड़ मेले की तैयारियों के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन एवं नगर निकाय की संयुक्त टीम ने मुनी की रेती-ढालवाला बायपास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए चार रेहड़ियां एवं काउंटर जब्त किए गए।
अभियान में सफाई निरीक्षक नितिन सती, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, पुलिस उपनिरीक्षक आशीष रावत, सुपरवाइजर जितेंद्र सजवान, सफाई सुपरवाइजर बाबू सिंह, राजू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशासन ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। साथ ही अतिक्रमणकारियों से भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की अपील भी की गई।

