

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 6 जुलाई आईडीपी एल पुलिस चौकी के अंतर्गत क्षेत्र के पशुलोक विस्थापित इलाके में 5 जुलाई रात 9 से 10 के बीच में एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी मां पर फायर कर दिया। घटना के बाद आरोपी खुद ही मां को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले गया।
मिली जानकारी के मुताबिक पशुलोक विस्थापित गली नंबर 3 निवासी सुमित गौड़ ने घर में कहासुनी होने पर अपनी मां उषा देवी गौड़ पर तमंचे से फायर कर दिया, जिससे गोली सीधे उसकी मां उषा देवी गौड़ पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख घबराया सुमित अपनी मां को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले गया।
पुलिस ने आरोपी सुमित को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

