​महापौर शम्भू पासवान द्वारा नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में लगभग ₹115 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया विधिवत उद्घाटन



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) 25-5-2026 ​नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए आज  महापौर महोदय  शम्भू पासवान द्वारा विभिन्न वार्डों में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया गया । इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से स्थानीय निवासियों को जलभराव और आवागमन जैसी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे ।

​विकास कार्यों की कड़ी में सबसे पहले गुमानीवाला क्षेत्र में स्थानीय जनता की सुविधा के लिए लगभग ₹18 लाख रुपये की लागत से बनने वाली टाइल्स सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ के साथ ही, शिवाजी नगर क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान हेतु लगभग ₹35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाले निर्माण कार्य का भी विधिवत उद्घाटन हुआ । इसके अतिरिक्त, खेल प्रेमियों और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गंगानगर में ₹62 लाख की लागत से बनने वाले नए बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया ।

इस अवसर पर  महापौर ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड का चहुंमुखी विकास और जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है । उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए ।

 

इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय पार्षदगण  सुरेंद्र सिंह नेगी, अभिनव मलिक और भारी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!