ब्रेकिंग

ऋषिकेश माया कुंड स्थित कृष्ण कुंज में भगवान वेणुगोपाल का ब्रह्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से प्रारंभ हुआ



 

ऋषिकेश आशीष कुकरेती )16 अप्रैल) माया कुंड स्थित कृष्ण कुंज में भगवान वेणुगोपाल  का ब्रह्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से प्रारंभ हुआ। आश्रम के परमाध्यक्ष उत्तराखंड पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी कृष्णाचार्य  महाराज के सानिध्य में बृहद गंगा पूजन के द्वारा ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। स्वामी  ने कहा की 28 वर्ष पूर्व भगवान वेणुगोपाल भक्तों के ऊपर कृपा करने के लिए प्रकट हुए इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष यह आयोजन ब्रह्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। गंगा पूजन के उपरांत अरणि मंथन से यज्ञ नारायण का प्राकट्य हुआ जिसके साथ लक्ष्मी नारायण यज्ञ प्रारंभ हुआ। युवराज स्वामी गोपालाचार्य  महाराज ने कहा की यह उत्सव 20अप्रैल तक यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संत सम्मेलन, नंद महोत्सव, महाभिषेक एवं शोभायात्रा के साथ संपन्न होगा। जिसमें देश-विदेश से अनेक श्रद्धालु एवं संत महात्मा पधारेंगे। इस अवसर पर महामंडलेश्वर ईश्वर दास, महामंडलेश्वर वृंदावन दास, महामंडलेश्वर चक्रपाणि दास, महामंडलेश्वर महावीर दास महंत, नारायण दास, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, स्वामी अखंडानंद, महामंडलेश्वर अपरोक्षानंद, स्वामी कृष्णानंद, छोटन दास, महंत अमर दास, महंत गवानंद, महंत सुदर्शनाचार्य,महंत रघुनाथ दास, महंत कन्हैया दास,महंत रामकृपाल दास आदि उपस्थिति हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!