नेशनल अप्रेंटिस मेला-2026 में 25 कंपनियों ने किया प्रतिभाग, 45 प्रशिक्षार्थियों का चयन



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती ) टिहरी  21 सितंबर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नई टिहरी में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय हीरा सिंह चौहान की स्मृति में नेशनल अप्रेंटिस मेला-2026 का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों ने प्रतिभाग कर आईटीआई प्रशिक्षार्थियों को अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए।

मेले में प्रधानाचार्य आशुतोष उनियाल, अप्रेंटिस/प्लेसमेंट अधिकारी कुलदीप सिंह रावत, अनुदेशक शिल्पी, कार्यदेशक प्रीति, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजुला रावत सहित अधीनस्थ संस्थान के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्थान के प्रशिक्षार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया।

मेले में पैनासोनिक, यूपीपीसीएल, जल संस्थान, एमबीआईओ इन्फोसिस सहित कुल 25 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इन कंपनियों द्वारा व्यवसाय, फिटर, वेल्डर, विद्युतकार, कोपा, स्टेनोग्राफी आदि ट्रेडों से संबंधित लगभग 113 प्रशिक्षार्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें 45 प्रशिक्षार्थियों का चयन किया गया।

प्रधानाचार्य आशुतोष उनियाल ने प्रशिक्षार्थियों को अप्रेंटिसशिप के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए इसके महत्व एवं रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने कंपनियों के प्रतिनिधियों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य आशुतोष उनियाल ने मेले में प्रतिभाग करने वाले अतिथियों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आईटीआई के अनुदेशक अमित बहुगुणा, अमित सैनी, मुकेश तोमर, राजेशलाल, अनिता शाही, मनवीर सिंह, सुनील असवाल, शिवानी पंवार आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!