जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने विकासात्मक एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक ली



दिनांक 30 जनवरी, 2026

‘‘जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने विकासात्मक एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक ली’’

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने गुरुवार को देर सायं कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में विकासात्मक कार्यों, स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं, ग्राम्य विकास, शहरी विकास, फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला योजना, राज्य योजना एवं केंद्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न विभागों की वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एनआरएलएम, लखपति दीदी, एनयूएलएम एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों से राज्य एवं केंद्र वित्त के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त बजट के सापेक्ष व्यय तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 की अवशेष धनराशि का विवरण प्राप्त किया जाए।

इसके साथ ही उद्यान विभाग की एप्पल मिशन, कीवी योजना एवं बागवानी मिशन, स्वास्थ्य विभाग की टीवी मुक्त भारत योजना तथा कृषि, डेयरी, पशुपालन एवं सहकारिता विभागों की विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की समीक्षा की गई। सहकारिता विभाग को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, वहीं पशुपालन विभाग को जनपद की गौशालाओं की समरी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी ने बताया कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत गैर-वाहन मद में 10 के लक्ष्य के सापेक्ष 6 प्रकरण स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि वाहन मद में 15 के लक्ष्य के सापेक्ष 67 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत 28 के लक्ष्य के सापेक्ष 9 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। मानचित्र संबंधी समस्याओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जिला पंचायत एवं जिला विकास प्राधिकरण के साथ बैठक आहूत करने के निर्देश दिए।

जीएम, जिला उद्योग केंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) के अंतर्गत 650 के लक्ष्य के सापेक्ष 1067 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1020 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी साक्षी शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!