

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 4 जनवरी सर्वसहमति से बोर्ड बैठक मे गठित प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान की अध्यक्षता मे विधिक राय लेने हेतु आज सुप्रीम कोर्ट मे बापू ग्राम, शिवाजी नगर, 20 बीघा, मनसा देवी, गीता नगर, मालवीय नगर, गुमानीवाला, मीरा नगर, सुमन विहार, गीता नगर, नंदू फार्म सहित3 समस्त 12 वार्ड का पक्ष रखने हेतु सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ विद्वान् अधिवक्ता श्री एस. के. वर्मा व अधिवक्ता नरेन्द्र हुड़्डा जी से मिल कर भविष्य कार्यवाही हेतु चर्चा की इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त चन्द्रकांत भट्ट, व समिति के सदस्य पार्षद अधिवक्ता अभिनव सिंह मलिक, सुरेन्द्र नेगी, सत्य कपरुवान मौजूद थे!

