सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखण्ड का षष्टम त्रैवार्षिक अधिवेशन 05 जनवरी को शिवालिक होटल धर्मपुर देहरादून मे होगा



ऋषिकेश ( आशीष कुकरेती) सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखण्ड का षष्टम त्रैवार्षिक अधिवेशन 05 जनवरी 2026 को शिवालिक होटल धर्मपुर निकट एल.आई. सी.भवन हरिद्वार रोड देहरादून में प्रात:9.30 बजे से प्रारंभ होगा।इस महाधिवेशन में मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड,मा0 स्वास्थ्य मंत्री,मा0कृषि मंत्री, मा0गन्ना एवं सेवायोजन मंत्री,मा0 महापौर नगर निगम देहरादून,मा0 विधायक खजान दास,मा0विधायक उमेश शर्मा (काऊ),मा0विधायक विनोद चमोली,मा0विधायक वृजभूषण गैरोला,प्रो0 सुमेर चंद रवि, सुनील उनियाल (गामा) पूर्व महापौर नगर निगम देहरादून,सुभाष बडथ्वाल उपाध्यक्ष सम्मान परिषद सभी के अधिवेशन में प्रतिभाग करने की प्रबल सम्भावना है। इस अधिवेशन में पेंशनर्स संयुक्त मंच/संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है।इस महाधिवेशन में पूरे प्रदेश से 400 प्रतिनिधि भाग लेंगे। अधिवेशन में दो सत्र होंगे ।पहला सत्र प्रात: 9.30 बजे से 1.30 बजे तक होगा।दूसरा सत्र 2.00 बजे से प्रारंभ होगा। कोषाध्यक्ष द्वारा 3 वर्ष का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया जायेगा। जिसे आम सभा द्वारा पास किया जायेगा। इससे पहले संगठन के संविधान में आंशिक संशोधन का वाचन किया जायेगा और आम सभा द्वारा ध्वनिमत से पास कराया जायेगा। इस महाधिवेशन में आगामी 3 वर्षौ के लिए नयी कार्य कारिणी केवल 3 पदों पर प्रदेश अध्यक्ष,महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का निर्वाचन होगा।
इस अधिवेशन में पर्यवेक्षक फरीद हसन पूर्व पदाधिकारी एवं चुनाव अधिकारी की देखरेख में निर्वाचन सम्पन्न कराये जायेंगे। इस बात की जानकारी नेता द्वय विरेन्द्र सिंह कृषाली,चन्द्र प्रकाश ने दी।उन्होंने कहा कि अधिवेशन की पूरी तैयारी जोरों पर है। सभी पदाधिकारी अपना अमूल्य समय देकर भाग ले रहे हैं।
बैठक में आर.एस परिहार, एम.एस. गुसाई,कुसुमलता शर्मा, सरदार रोशन सिंह, जबर सिंह पंवार, मोहन सिंह रावत,हृदयराम सेमवाल,जगदीश रतूडी, आर.एस.विरोरिया,चन्द्र मोहन उनियाल,रूकमणि भदौला, शूरवीरसिंह चौहान, भगवती उनियाल,धर्म सिंह कृषाली, द्वारिका नौटियाल, सुभाष जोशी,एस.के.अग्रवाल, राजेन्द्र शंखधर,खुशीराम कुकरेती,सुधीर कुमार, अमरसिंह खुरच्याल बलराम कोहली आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!