ऋषिकेश महापौर शंभू पासवान ने वायु प्रदूषण से रोकथाम हेतु इंटरलॉक द्वारा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती )  नगर निगम द्वारा NCAP मद से स्वीकृत हरिद्वार मार्ग पर जयराम आश्रम से बी एन गंगा अस्पताल तक क्षतिग्रस्त स्थान पर वायु प्रदूषण से रोकथाम हेतु इंटरलॉक द्वारा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास महापौर शंभू पासवान ने किया
नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे NCAP मद से इंटरलॉक द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिससे सड़क किनारे धूल मिट्टी के कारण होने वाले वायु प्रदूषण से निजात मिलेगी
शिलान्यास के अवसर पर महापौर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्य के लिए युद्ध स्तर पर निरंतर कार्य कर रहा है प्राथमिकता के आधार पर सभी वार्डों में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद रामकुमार संगर, सुजीत यादव, अरविंद राजभर, ऋषि चंद, वीरेंद्र गुप्ता, विपुल आदिमौजूद रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!