

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 11. 12. 2025 को भोपाल में आर एस वी पी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधीय अकादमी में शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित विभिन्न नवाचारों के अध्ययन हेतु चार दिवसीय एक्सपोज विजिट के तीसरे दिन मेयर शंभू पासवान ने बायो सीएनजी गैस प्लांट का भ्रमण कर वहाँ की कार्यप्रणाली की संपूर्ण जानकारी ली। इसके बाद भोपाल नगर निगम द्वारा स्थापित फ़ूड स्ट्रीट जोन – 56 में भ्रमण किया और वहाँ की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके बाद नगर निगम इंदौर द्वारा संचालित कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भ्रमण कर वहाँ की जानकारी भी एकत्रित कर मेयर शंभू पासवान ने अपने अनुभव उनके साथ साझा किए।

