सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक सम्पन्न हुई



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती)  दिनांक- 10-12-2025 को सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक संगठन के अध्यक्ष शूरवीरसिंह चौहान एवं सचिव भगवतीप्रसाद उनियाल के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने प्रान्तीय अधिवेशन पर चर्चा करते हुए कहा कि माह दिसम्बर में होने वाले प्रान्तीय अधिवेशन में मुनिकीरेती- ढालवाला से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग किया जायेगा।बैठक में आज प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी आश्रम गीता नगर से आयी वी० के० आरती दीदी  प्रमुख संचालिका,वी.के.निर्मला बहिन प्रमुख संचालिका,डा.वी.के.एम. एस.राणा व वी.के.सुशीला बहिन प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी का पेंशनर्स संगठन द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।वी० के० आरती दीदी ने अपने प्रवचन से सभी पेशनर्स को मन्त्र मुग्ध कर दिया । उन्होने अपने प्रवचन से समझाने का प्रयास किया कि परम पिता परमेश्वर ही सर्व शक्तिमान है। जिससे पेंशनर्स ने सुनकर उनकी बातों को आत्मसात किया। बैठक में वी.के.एम.एस. राणा जी ने भी सम्बोधित किया। संगठन के द्वारा बैठक में नए सदस्य कन्हैयालाल पन्त द्वारा सदस्यता ग्रहण करने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में शीला रतूडी,पुष्पा उनियाल,अनिता सेमवाल,महालक्ष्मी बिजल्वाण,खुशहाल सिंह राणा,भोला सिह बिष्ट,सत्येन्द्र सिंह रावत,गोपालदत्त खण्डूडी,जयपाल सिह नेगी,विशाल माणि पैन्यूली,कैलाश चन्द्र पैन्यूली, विश्वनाथ भट्ट,प्रेमबहादुर थापा, राजेन्द्र सिंह भण्डारी,शक्तिप्रसाद सेमल्टी, हृदयराम सेमवाल,जनार्दन प्रसाद उनियाल,कन्हैया लाल सेमवाल, ओम शर्मा,कृष्णकुमार वर्मा,मदन सिंह राणा,हंसलाल असवाल,सुन्दरलाल बिजल्वाण, प्रवीन उनियाल, एम.पी. गैरोला, बलवीर पंवार,मोहनलाल शाह, लक्ष्मीप्रसाद रतूडी,सोबनसिंह रावत,शंकर दत्त पैन्यूली,पूर्णानंद बहुगुणा,प्रेमदत्त डिमरी,दर्मियान सिंह जेठूडी,प्रेमसिंह चौहान,प्रेम सिंह मस्तवाल आदि उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!