ऋषिकेश नगर महापौर ने वार्ड तीन वार्ड चार में सड़क निर्माण कार्य का सामूहिक शिलान्यास किया



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) मंगलवार को महापौर शंभू पासवान ने वार्ड संख्या 3 दुर्गा मंदिर एवं वार्ड संख्या 4 में NCAP की निधि के अंतर्गत सड़क पैच मरम्मत कार्य एवं सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास दोनों वार्ड में सामूहिक रूप से किया
इस अवसर पर सड़क निर्माण कार्य होने से उन वार्डों में आसपास के लोगों को क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही आसपास के क्षेत्रवासियों ने महापौर शंभू पासवान का सड़क निर्माण करने के लिए स्वागत एवं अभिनंदन कर धन्यवाद किया
महापौर शंभू पासवान ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम युद्ध स्तर पर निरंतर कार्य में लगा हुआ है हमारी प्राथमिकता सर्वप्रथम क्षतिग्रस्त एवं गड्ढा युक्त सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का है
निर्माण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका यादव, पार्षद पूजा नौटियाल, नवीन नौटियाल ,सुजीत यादव, भीम, अरविंद राजभर ठेकेदार, डॉ श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, हीरा, रामदीन आदि मौजूद रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!