

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) 19 दिसंबर उत्तराखंड क्रांति दल से टिहरी जनपद के जिला अध्यक्ष डी ड़ी पंत के माध्यम से मूल निवास लागू करो उत्तराखंड बचाओ रैली स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी के गांव अखोडी से संपूर्ण जनपद का भ्रमण करते हुए आज मुन्नी की रेती 14 बीघा नये पुल पर पहुंची है जिसमें कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया वक्ताओं में सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के लिए संघर्षरत हैं एवं संघर्ष करते रहेंगे जिससे जनता के आशीर्वाद से सन 2027 में उत्तराखंड में उत्तराखंड क्रांति दल की अपनी सरकार बनने जा रही है स्वागत करने वालों में केंद्रीय सलाहकार वीर चंद रमोला पूर्व विधायक प्रत्याशी सरदार सिंह पुंढीर महेंद्र सिंह वर्मा मुकेश पाठक करण सिंह बर्थवाल मदन सिंह राणा कुंवर सिंह राणा भजन नेगी विमला बहुगुणा अनीता कोटियाल वंदना राणा सुनीता चौहान आदि ने स्वागत किया

