लक्ष्मण झूला-तपोवन पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का फूल मालाओं से स्वागत



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) तपोवन 26 सितंबर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के लक्ष्मण झूला-तपोवन पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने फूलमालाओं और गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड की सामाजिक समस्याओं, विकास एवं विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि  उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास की प्रक्रिया लगातार जारी है और आने वाले समय में भी प्रदेश के विकास को गति देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं प्रदेश में पर्यटन भी अधिक बढ़ रहा है

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संगठन के संरक्षक कमल सिंह राणा, डिवाइन रिजॉर्ट के प्रबंध निर्देशक शरद सिंह बिष्ट  वरिष्ठ पत्रकार सूर्य चंद्र सिंह चौहान, प्रेस क्लब मुनि की रेती अध्यक्ष संजय बडोला, विजय बिष्ट, नवीन चंद्र सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!