गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन के नवनिर्मित कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विधायक निधि से ₹2 लाख देने की घोषणा



 

ऋषिकेश, 21 सितंबर। हरिद्वार रोड स्थित गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डॉ. अग्रवाल का शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि टैक्सी चालक और वाहन मालिक परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे स्थानीय स्तर पर लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन एवं तीर्थाटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि टैक्सी चालक एवं वाहन मालिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने एसोसिएशन के आवश्यक विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक संस्थाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर सहयोग किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, एसोसिएशन अध्यक्ष कुंवर सिंह, उपाध्यक्ष होमराज गुप्ता, सचिव नरेंद्र सिंह, सहसचिव महावीर जी, पूर्व सचिव वीरेंद्र कंडारी, राजेश शर्मा, चंद्र मोहन, मनजीत, चंद्र सिंह, मनोनीत पार्षद सुमन रावत, मनोनीत पार्षद पूनम ढोभाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सुदेश शर्मा, मदन नागपाल सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!