हरिपुर कला में 2.83 करोड़ की सड़क का भूमि पूजन जनता की जरूरत के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता प्रेमचंद अग्रवाल



ऋषिकेश, (आशीष कुकरेती ) हरिपुर 13 सितंबर ऋषिकेश विधानसभा के हरिपुर कला क्षेत्र में रविवार देर शाम पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने करीब 2 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सड़क के दूसरे छोर पर विधिवत भूमि पूजन किया।

भूमि पूजन के अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में सड़क, नाली, बिजली, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। हरिपुर कला क्षेत्र में सड़क निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकता और मांग के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से जहां क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, वहीं स्थानीय स्तर पर विकास गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के मार्गदर्शन में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार तेज हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, पूर्व प्रधान गीतांजलि जखमोला, उप प्रधान मनोज शर्मा, मंडल महामंत्री सुंदरलाल गौड़, सुरेश पाल, पंकज पाल, आशीष भट्ट, प्रीति बहुखंडी, वैभव अरोड़ा, लक्ष्मी, ममता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!