सिंगल यूज प्लास्टिक एवं गंदगी के खिलाफ मुनि की रेती पालिका की सख्त कार्रवाई 12 चालान कर ₹1,200 का अर्थदंड वसूला



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) मुनि की रेती 14 सितंबर नगर पालिका मुनि की रेती अध्यक्ष  नीलम बिजल्वाण एवं अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद मुनि की रेती–ढालवाला द्वारा सोमवार को क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग एवं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

सेनेटरी इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में पालिका टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण एवं अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के 12 चालान किए गए तथा कुल ₹1,200 का अर्थदंड वसूल किया गया।

इस दौरान पालिका टीम द्वारा नागरिकों एवं व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकने की अपील की गई। साथ ही कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डालने और नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में पालिका का सहयोग करने का आग्रह किया गया।

नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त मुनि की रेती–ढालवाला बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!