ब्रेकिंग

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती के सदस्यों ने अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) मुनि की रेती 14 जुलाई सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती के सदस्यों ने नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के कार्यभार ग्रहण करने पर हर्ष जताया, साथ ही सम्मान पत्र देकर ईओ भट्ट को सम्मानित किया।

मंगलवार को सेवानिवृत्त राजकीय पेशनर्स संगठन उत्तराखंड की मुनिकीरेती शाखा के सदस्य नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला पहुंचे। यहां उन्होंने ईओ बद्री प्रसाद भट्ट से मुलाकात कर उनका स्वागत किया, साथ ही सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चैहान बताया कि पूर्व में ईओ भट्ट के कार्यकाल के दौरान नगर पालिका मुनिकीरेती क्षेत्र का कई विकास कार्य हुए हैं। आमजनमानस के द्वारा उनके कार्यकाल की लगातार प्रशंसा की गई है। उन्होंने पूर्व की भांति ईओ भट्ट से पालिका क्षेत्र में विकास कार्य करने व पालिका अवरूद्ध विकास को प्रगति के पथ अग्रसर किए जाने किए जाने की अपेक्षा की। जिस पर ईओ भट्ट ने पालिका के अवरूद्ध विकास को पुनः पटरी पर लाने हेतु आश्वसत किया।

मौके पर सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के संरक्षक खुशहाल सिंह राणा, सचिव भगवती प्रसाद उनियाल, उपाध्यक्ष गोपाल दत्त खंडूड़ी आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!