ब्रेकिंग

नमस्ते दिवस के अवसर पर नमस्ते योजना के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर पर्यावरण मित्रों को पीपीई(पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) किट वितरित की गई।



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) मुनि की रेती / टिहरी 14 जुलाई नमस्ते दिवस के अवसर पर भारत सरकार की नमस्ते योजना के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से सेप्टिक टैंक, सीवर सम्बन्धित कार्य व कूड़ा बीनने वाले पर्यावरण मित्रों को पीपीई(पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) किट वितरित की गई।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से नमस्ते दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने पालिका क्षेत्रान्तर्गत सेप्टिक टैंक, सीवर सम्बन्धित कार्य करने व कूड़ा बीनने वालों को पीपीई किट व सुरक्षा उपकरण वितरित किए। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती व सफाई निरीक्षक कमल चैहान ने पर्यावरण मित्रों को पीपीई किट के उपयोग, सेप्टिक टैंक में कार्य करने व नमस्ते योजना की जानकारी दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!