

ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) नई दिल्ली, 27 जून। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, स्वामी चिदानन्द सरस्वती की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आत्मीय एवं सार्थक भेंट हुई। इस अवसर पर यमुना नदी के संरक्षण, पुनर्जीवन और सांस्कृतिक पुनर्स्थापना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। भारत की संस्कृति में नदियाँ केवल जलधाराएँ नहीं, बल्कि जीवन, चेतना, संस्कृति और सभ्यता की वाहक हैं। इसी सनातन दृष्टि को साकार करने हेतु एक विशेष मीटिंग हुई।
इस अवसर पर भारत सरकार के माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह , बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन जी सहित अनेक विशिष्ट विभूतियाँ उपस्थित रहीं।

