समीक्षा बैठक के दौरान ऋषिकेश महापौर ने प्रमुखता से बैठक में रखा लाल पानी बीट के सड़क निर्माण का महत्वपूर्ण मुद्दा



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती) देहरादून 9 जून देहरादून स्थित मंथन सभागार में उत्तराखंड सरकार के  शहरी विकास मंत्री  राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में प्रदेश के नगर निगमों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई । इस उच्च स्तरीय बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, नगर निगमों के सम्मानित महापौर एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

बैठक के दौरान विभिन्न नगर निगम क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, जनसुविधाओं की स्थिति और आगामी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई । मंत्री  ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए तय समय सीमा के भीतर जनहित के कार्यों को पूरा किया जाए ।

​लाल पानी बीट सड़क निर्माण का मुद्दा

समीक्षा बैठक के दौरान विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए महापौर  शंभू पासवान  ने अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से मंच पर रखा । उन्होंने “लाल पानी बीट” के सड़क निर्माण का महत्वपूर्ण मुद्दा  शहरी विकास मंत्री  राम सिंह कैड़ा  एवं विभागीय सचिव के समक्ष उठाया ।

​महापौर  शंभू पासवान  ने  मंत्री और सचिव को अवगत कराया कि लाल पानी बीट सड़क का निर्माण स्थानीय नागरिकों के आवागमन और क्षेत्र के विकास के लिए बेहद आवश्यक है । उन्होंने इस सड़क निर्माण कार्य को अविलंब स्वीकृति देने और इस पर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने के लिए पुरजोर पैरवी की । समीक्षा बैठक मे शहरी विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नगर निकायों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसुविधाओं के विस्तार एवं शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने हेतु चल रही योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।  मंत्री  द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप नगर निगम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!