नव मधुबन आश्रम परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण भक्तों ने मंदिर पहुंचकर राधा कृष्ण का लिया आशीर्वाद



ऋषिकेश (आशीष कुकरेती)  मुनिकीरेती 4 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुनिकीरेती स्थित नव मधुबन आश्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्ति भाव में सराबोर नजर आए।

इस अवसर पर सजाई गई राधा-कृष्ण की आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आश्रम परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा आश्रम परिसर गूंज उठा।

नव मधुबन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी परमानंद दास महाराज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को प्रेम, सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की झांकियों के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 8859895608
error: Content is protected !!